शाहबाद: राजपुर गांव के समीप बाइक से फिसलकर एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
Shahbad, Baran | Feb 15, 2025 शाहाबाद थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के समीप बीती रात एक बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर घायल हो गया, वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत शाहाबाद पुलिस को दी। जानकारी शनिवार सुबह 6 बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को उठाया और घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाया। जानकारी अनुसार घायल युवक मध्यप्रदेश के मोराई गांव का बताया जा रहा है।