रजौन: प्रखंड के एक गांव से शादी की नीयत से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
Rajaun, Banka | Mar 28, 2026 रजौन प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के लापता होने का मामला शनिवार को सामने आया है । इस संबंध में किशोरी के पिता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है ।पिता ने बताया कि उनकी पुत्री घर से यह कहकर निकली थी कि वह बाजार जा रही है, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी।