हनुमानगढ़: जण्डावाली में गोवंश से दुष्कर्म के आरोप पर गौरक्षा दल व विहिप ने सदर थाने पर किया प्रदर्शन, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
निकटवर्ती गांव जण्डावाली में गौमाता के साथ कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को गौरक्षा दल एवं विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ जंक्शन सदर थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा पुलिस को परिवाद सौंपते हुए आरोपी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।