अरनोद: दलोट में सोयाबीन विवाद में व्यापारी ने दिया स्पष्टीकरण, की निष्पक्ष जांच की मांग
दलोट निवासी व्यापारी आज़ाद पाटीदार ने सोयाबीन बिक्री को लेकर हुई शिकायत के मामले में तहसीलदार एवं कृषि अधिकारी को लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्राहक को खरीद से पूर्व ही स्पष्ट रूप से बता दिया गया था कि संबंधित सोयाबीन किसानों से खरीदा गया मिश्रित माल है और उसके अंकुरण की कोई गारंटी नहीं दी जा रही है।