बहराइच: घंटाघर चौक के पास दो मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से 2 घंटे में आग पर पाया गया काबू
शहर के घंटाघर चौक के पास दो मंजिला दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान पास से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना फायर कर्मियों को दी। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में लाखों का माल जलकर खाक हो गया। कोतवाली नगर इलाके के घंटाघर चौक के पास स्थित एक दो मंजिला गिरीश सुपर शोपी की दुकान में आग लगी थी।