बिहिया: जगदीशपुर के एसडीपीओ ने अनुमंडल के सर्किल इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्षों के साथ की बैठक
Behea, Bhojpur | May 8, 2025 जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के द्वारा मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई ।,बिहिया, शाहपुर, जगदीशपुर के सर्किल इंस्पेक्टर तथा सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे। अनुमंडल के अंतर्गत विभिन्न बैंकों, सीएसपी तथा ज्वेलरी दुकानों के सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग के लिए निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था में पाए जाने वाले कमियों को दूर करने हेतु निर्देश दिया गया।