बिहिया: परासिया पंचायत सरकार भवन में कृषि कार्य को लेकर शिविर का आयोजन, 23 लोगों ने दिया आवेदन
Behea, Bhojpur | May 7, 2025 दुल्हीनगंज विद्युत प्रशाखा अंतर्गत परसिया पंचायत सरकार भवन में कृषि कार्य को लेकर बिजली विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया था। जहां 23 लोगों ने कृषि कार्य को लेकर बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन दिया। दुल्हीनगंज सब स्टेशन के जेई रंजन कुमार ने बताया कि पंचायत वाइज शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां पर कृषि कार्य को लेकर बिजली कनेक्शन हेतु शिविर का आयोजन की जाएगी।