बिहिया: बिहिया थाना परिसर में जनता दरबार में सीओ ने समस्याओं का किया समाधान
Behea, Bhojpur | May 3, 2025 बिहिया थाना परिसर में आज शनिवार को सीओ रचना कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 6 फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सीओ के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से अधिकांश मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया। जनता दरबार में प्रमुख रूप से जमीन संबंधी विवाद, दखल दहानी, आपसी पारिवारिक विवाद से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।