पलिया क्षेत्र स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड की पलिया इकाई में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बसन्तापुर कलां गांव निवासी किसान असफाक गन्ना लेकर मिल पहुंचे थे। धर्मकांटा पर वजन कराते समय अचानक ट्रॉली से गन्ने का बोझ किसान के ऊपर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।