🪔 आज शाम छत्तीसगढ़ होगा रोशन 🪔
25 वर्षों की सेवा यात्रा… बदलता भारत… और जनभागीदारी का नया संकल्प।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के उपलक्ष्य में आज 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हो रहा है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने प्रदेशवासियों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़कर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।
आइए, आज शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और जनसेवा, राष्ट्रसेवा एवं विकास के संकल्प को और सशक्त बनाएं।
आपका एक दीया… सेवा के संकल्प को नई रोशनी देगा। 🪔
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया #AshirwadKaDiya #SevaSankalpAbhiyan #VishnuBhaiya
Durg, Chhattisgarh | Sep 17, 2026