बेगूसराय: लोहियानगर थाना पुलिस ने 3 लीटर देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार: SP
लोहियानगर थाना की पुलिस में 03 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर लालकु महतो को गिरफ्तार किया है.