दुर्गावती: सावठ गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड पर सावठ गेट के पास मंगलवार की शाम 4:00 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के शव का पहचान कराने मे जुटी है। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।