बेरमो: किसानों की समस्याओं को लेकर जैनामोड़ प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
Bermo, Bokaro | May 25, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ स्थित कार्यालय परिसर में आज सोमवार को किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। समय लगभग साढ़े 11 बजे बताया गया कि इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।