खनियाधाना: खनियांधाना पुलिस ने बोलेरो वाहन से 12 पेटी अवैध देसी शराब की ज़ब्त, आरोपी फरार
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमनसिंह राठौड़ के निर्देशन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में खनियांधाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अछरौनी-नदनवारा रोड पर एक सफेद बुलेरो (UP93 BW 7710) से 12 पेटी देशी प्लेन शराब (600 क्वार्टर, 108 लीटर) बरामद की गई। आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।