चकिया: शिकारगंज रजवाहा का तटबंध टूटा, किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी
शिकारगंज रजवाहा में सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी आधी दूरी ही पहुंचा, तभी भोका बंधी के हेड से करीब 200 मीटर दूर नहर का 10-11 फीट तटबंध टूट गया। शनिवार दोपहर 02 बजे किसान विकास मंच ने नहर की सफाई न होने और जर्जर सिंचाई व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल सफाई, टेल तक पानी पहुंचाने और नियमित मॉनिटरिंग को कहा समस्या समाधान ना होने पर संगठन ने चेतावनी दी है।