आज़मगढ़: सपा कार्यालय में जश्न, कुंवर सिंह उद्यान में पौधा रोपण और 53 किलो का केक काटा, डॉ अमित सिंह ने वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 व जन्मदिन बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया 53 किलो का केक काटा गया समाजवादी गीतों की प्रस्तुति हुई और पर्यावरण संरक्षण संदेश देते हुए कुंवर सिंह उद्यान में पौधा रोपण किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं नेभाग लिया