शाजापुर: बेरछा में प्लॉट धोखाधड़ी: एक ही जमीन दोबारा बेचने पर 4 पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट में की शिकायत
शाजापुर जिले के बेरछा क्षेत्र के चार लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में प्लॉट धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों का आरोप है कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच खरीदे गए प्लॉटों की रजिस्ट्री और नामांतरण होने के बावजूद विक्रेता ने उसी जमीन को दोबारा अन्य लोगों को बेच दिया। पीड़ितों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।