इगलास: इगलास गोरई थाना पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
Iglas, Aligarh | May 2, 2026 इगलास : थाना गोरई पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक लोडर वाहन (छोटा हाथी) से छह भैंसों को बरामद किया, जिन्हें हाथ-पैर बांधकर मरणासन्न व घायल अवस्था में ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपित मथुरा के फरह निवासी उसमान पुत्र चांद व आगरा के कागारौल निवासी अरमान पुत्र शकील है।