अंबाह: रीवा घटना पर जैन समाज में आक्रोश, अंबाह में निकाली मौन रैली, ‘संत सुरक्षा नीति’ की उठी मांग
Ambah, Morena | May 25, 2026 रीवा में जैन साध्वियों को कार से कुचलने की घटना के विरोध में अंबाह में सकल दिगंबर जैन समाज ने मौन रैली निकालकर आक्रोश जताया। समाजजन ने एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने घटना की एसआईटी या न्यायिक जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सीसीटीवी साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग की।