बरेली: जनगणना की उलटी गिनती शुरू! बरेली में DM ने किया बड़ा एक्शन, लोगों से अभी से तैयार रहने की अपील
बरेली में जनगणना 2026-27 को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि जनगणना से जुड़े सभी कार्मिकों की जल्द से जल्द नियुक्ति कर उन्हें ट्रेनिंग दी जाए। डीएम ने कहा कि ट्रेनिंग की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, ताकि जनगणना का काम बिना गलती और तेजी से पूरा किया जा सके। साथ ही सभी