गरौठा: गुरसरांय में भ्रष्टाचार सड़कों पर, मानसून से पहले बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल दी
गुरसरांय में मानसून से पहले हुई हल्की बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। टीचर्स कॉलोनी, गांधी नगर, कटरा और बजरिया समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों और दुकानों तक पहुंचा। लोगों का आरोप है कि हर साल सफाई पर खर्च होता है, लेकिन हालात जस के तस हैं। संक्रामक बीमारियों के खतरे के बीच लोगों ने प्रशासन से जल्द