मंझनपुर: सेलरहा पश्चिम के पास रेतीली बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बड़ा हादसा, 2 की मौत, 5 घायल
सेलरहा पश्चिम के पास रेतीली बालू लदे ट्रैक्टर ने सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, सभी को एंबुलेंस की मदद से मंझनपुर जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकी 5 घायलों को भर्ती कर डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है।