गायघाट: अहियापुर थाना क्षेत्र में बेरुआ गांव के व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव निवासी एक व्यवसाई को अहियापुर थाना क्षेत्र में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बेरुआ गांव निवासी 40 वर्षीय प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रभाकर सिंह अपने डेरा से किसी काम से बाइक से जा रहे थे।