फतुहा: बंसी मेडिकेयर प्लांट की चारदीवारी में सेंधमारी, चोरों ने ₹10 लाख का अल्युमिनियम स्क्रैप चुराया
Fatwah, Patna | Feb 5, 2026 फतुहा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बंसी मेडिकेयर प्लांट के चार दिवारी के नीचे से सेंधमारी कर चोरों ने कैंपस में रखे करीब 10 लाख रुपए का अल्युमिनियम स्क्रैप चोरी कर लिया है। प्लांट में कार्यरत अकाउंटेंट विष्णु कांत गुप्ता ने फतुहा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष सदानंद साह बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जाँच कि जा रही है।