फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन के पास से 70 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक सवार को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Feb 4, 2026 नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन के पास से 70 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। बाइक सवार राघोपुर दियारा क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी निशा कुमार है। वह चोरी की बाइक पर दो बड़े गैलन में शराब लेकर पटना की ओर जा रहा था। नदी थाना की गस्ती कर रही पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत होने पर बाइक सवार को गिरफ्तार करते हुए शराब व बाइक को जब्त कर लिया है।