फतुहा: सब्बलपुर गांव: क्रिकेट विवाद में लापता किशोर का शव गंगा नदी में मिला
Fatwah, Patna | Feb 5, 2026 नदी थाना के सब्बलपुर बांसतल में क्रिकेट को लेकर हुई विवाद में हुई मारपीट के दौरान लापता हुआ 16 वर्षीय किशोर अमित कुमार का शव 5 दिन बाद गंगा नदी से बरामद कर लिया गया है। अमित बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के छत्रपाल नगर का रहने वाला कारू प्रसाद का पुत्र है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।