महाराजगंज: जिले में ठंड का बढ़ता प्रकोप, जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम, बुखार और लकवा के मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि
गुरुवार दोपहर 2:00 बजे महराजगंज जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों पर इसका असर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। तापमान गिरने के कारण जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम, बुखार और लकवा (पक्षाघात) से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टर पवन कुमार सिंह ने दोपहर 2:00 बजे बताया कि पिछले कुछ दिनों में ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या काफी