अरवल: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद बैदराबाद में जश्न, मिठाइयाँ बांटी गईं
Arwal, Arwal | May 7, 2025 बुधवार दोपहर 2:00 बजे पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की खबर आते ही बैदराबाद देवी स्थान के पास व्यावसायिक वर्गों में उत्साह की लहर दौड़ गई। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने डीजे की धुन पर नाचते हुए देश की जीत का जश्न मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं और वंदे मातरम् के नारे लगाए। सभी ने सेना की बहादुरी की सराहना की