अरवल: अरवल में अग्निशमन सेवा पूरी तरह सतर्क, आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध
Arwal, Arwal | May 7, 2025 अरवल जिला अग्निशमन सेवा द्वारा अग्निकांड की घटनाओं से निपटने के लिए 3 बड़ी और 6 छोटी अग्निशमन गाड़ियाँ तैनात की गई हैं। 1 जिला अग्निशमन पदाधिकारी सहित कुल 40 से अधिक अग्निकर्मी एवं गृहरक्षक कार्यरत हैं। आपात स्थिति मे101/112 या 06337-229252,7485805802, पर संपर्क किया जा सकता है। अग्नि प्रवण काल में नुक्कड़ नाटक, मॉक ड्रिल, से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।