झांसी: झांसी में गोली लगने से दूल्हे के चाचा की हुई मौत, दुल्हन घर आई तो चचेरा भाई ने तमंचे से की फायरिंग, सीने में लगी गोली
Jhansi, Jhansi | May 9, 2026 झांसी में गोली लगने से दूल्हे के चाचा महेश यादव की मौत हो गई। दुल्हन घर पर आई थी। नशे में धुत चचेरा भाई गोपाल खुशी में तमंचे से फायरिंग कर रहा था। तभी एक गोली दूल्हे के चाचा के सीने में जा लगी। इससे वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन फानन में उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे को पोस्टमार्टम को भेजा।