खगड़िया: छोटी लगार में चचेरे भाई ने युवक को गोली मारकर की हत्या, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
परबत्ता प्रखंड अंतर्गत छोटी लगार गांव में शुक्रवार की देर रात एक चचेरे भाई ने ही अपने चचेरे भाई को गोलियों से भून डाला। मृतक युवक की मां के सामने हुई हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पहचान ब्रजेश कुमार यादव (उम्र करीब 26 वर्ष, पिता – पप्पू यादव) के रूप में हुई है। वहीं, हत्या का आरोप उसके चचेरे भाई ऋतिक कुमार यादव (पिता – के. के. यादव)