जैतपुर: खाट पर सो रही महिला को सांप ने डसा, मौत जैतपुर की घटना
जैतपुर थाना क्षेत्र के कदौड़ी गांव में खाट पर सो रही पुनिया गोंड (40) को रात में जहरीले सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू कर दी है।