राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर देवघर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में बम निरोधक एवं निस्तारण दस्ता (BDDS) तथा डॉग स्क्वाड की टीम द्वारा कांवड़िया पथ (Kanwariya Route Line) एवं श्रद्धालुओं के ठहराव स्थलों (Accommodation/Stay Locations) का सघन सैनिटाइजेशन अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इस दौरान टीम द्वारा पूरे मार्ग एवं आवासीय स्थलों की एंटी-सैबोटाज जांच करते हुए संदिग्ध वस्तुओं, विस्फोटक सामग्री तथा अन्य संभावित सुरक्षा खतरों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके।
देवघर पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, लावारिस बैग, पैकेट अथवा अन्य कोई संदिग्ध सामग्री दिखाई दे, तो उसे छूने, खोलने या हटाने का प्रयास बिल्कुल न करें। ऐसी किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तत्काल देवघर पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल 112 पर दें।
आपकी सतर्कता एवं समय पर दी गई सूचना किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
कंट्रोल रूम नंबर :-9241821642 / डायल 112
Office of Chief Minister, Jharkhand, Jharkhand Police, Dc Deoghar