बांका: मोहर्रम पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों का किया भ्रमण
Banka, Banka | Jun 25, 2026 मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरुवार की शाम 5 बजे एसडीपीओ अमर विश्वास के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और आम लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।