जलालाबाद: गांव गुनारा में मारपीट से बहन को बचाने गई महिला से एक व्यक्ति ने की मारपीट,सीओ से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुनारा निवासी महिला फरजाना पत्नी मोहम्मद अली ने आज क्षेत्राधिकार जलालाबाद को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी छोटी बहन अफसाना पत्नी राजीव निवासी ग्राम गुनारा के जेठ पाले ने दिनांक-07.07.2024 को प्रार्थिनी की बहन को बुरी तरह मारा पीटा था। उसके चाकू मार दिया महिला ने थाने में शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।