कासगंज: नाती के साथ गंगा नहाने जा रही वृद्ध महिला को अम्बेडकर मूर्ति के समीप रोडवेज बस ने मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत
पूरा मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर मूर्ति के समीप का है। मिली जानकारी के मुताबिक एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के गांव मोइनुद्दीनपुर के रहने वाले 30 से 40 लोग ट्रैक्टर ट्राली और बाइकों पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। जिसमें 70 वर्षीय रूपा देवी पत्नी मोतीराम भी अपने नाती के साथ बाइक पर बैठकर गंगा नहाने जा रही थी।