प्रतापगढ़: रिंग रोड बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, अल्टो कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक गंभीर घायल
प्रतापगढ़ शहर के नीमच जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शहर के रिंग रोड बाईपास पर निंबाहेड़ा की ओर से तेज गति में आ रही एक अल्टो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर दो युवक सवार थे, जो कलर करने के काम से साकरिया जा रहे थे। क्रॉसिंग के दौरान हुई इस भिड़ंत में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।