पांडू: सालों से बंद जल मीनार, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे राहगीर
Pandu, Palamu | Jun 2, 2026 सालों से बंद पड़ा जलमीनार, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे राहगीर पाण्डु/पलामू। भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच पाण्डु प्रखंड की तीसीबार पंचायत में पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। पंचायत भवन के समीप स्थित जलमीनार वर्षों से बंद पड़ा है, जबकि आसपास पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है