गिरिडीह: गांडेय प्रखंड मुख्यालय परिसर में आगामी 21 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा
गांडेय प्रखंड मुख्यालय परिसर में आगामी 21 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने रविवार की दोपहर 3 बजे बातचीत के क्रम में दी। इन्होंने कहा उपायुक्त के निर्देशानुसार आगामी 21 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।