कानपुर: गेस्ट हाउस में मेहमान बनकर आया शातिर चोर, जेवर से भरा बैग लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी हुआ वायरल
बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही इलाके में गुरुवार को गेस्ट हाउस में आयोजित पार्टी में मेहमान बनकर आया शातिर जेवर वाला बैग लेकर भाग निकला। पूरी घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ये वीडियो शुक्रवार सुबह 5 बजे वायरल हुआ है। आरोपी 2 घंटे तक पार्टी में मौजूद रहा और जमकर खाया पिया। पीड़ित ने बाबूपुरवा थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।