आगरा: आगरा सत्र न्यायालय में हिंदूवादियों ने ताजमहल का आर्कियोलॉजिकल सर्वे कराने के लिए वाद किया दायर,जानकारी देते संजय जाट
आगरा में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने ताज़महल में आर्कियोलॉजिकल सर्वे कराने के लिए सत्र न्यायालय में वाद दायर किया हैं। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने शाहजहां के उर्स का भी विरोध किया हैं। ताजमहल को हिन्दू मंदिर मानकर हिंदूवादी पूर्व में भी विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं।