सदर: फॉर्च्यूनर तोड़फोड़ और हत्या के प्रयास मामले में पूर्व सांसद के बेटे व भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुई 2 एफआईआर
Sadar, Allahabad | Jul 26, 2026
प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान फॉर्च्यूनर कार में तोड़फोड़ मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं की 2 एफआईआर हुई हैं। इनमें से एक केस बांदा के पूर्व सांसद के बेटे जबकि दूसरा मामला मप्र के रीवा जिले के एक भाजपा नेता ने लिखाया है। सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।