बरेली: बरेली में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जरूरी खबर, 7 दिन में काम नहीं किया तो रुक सकता है पैसा
बरेली में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ ले रहे बच्चों के अभिभावकों के लिए जरूरी सूचना है। अब सरकार योजना का पैसा सीधे बच्चे के बैंक खाते में भेजेगी। इसके लिए बच्चे के नाम से आधार से जुड़ा बैंक खाता होना और उसमें डीबीटी (DBT) चालू होना जरूरी है। जिन बच्चों का बैंक खाता अभी तक नहीं खुला है या डीबीटी चालू नहीं है, उनके अभिभावक 7 दिन के अंदर यह काम पूरा करा