उन्नाव: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आरोपी की वाराणसी के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजन जेल के बाहर पहुंचे
Unnao, Unnao | Jun 3, 2026 उन्नाव जनपद के थाना गंगा घाट क्षेत्र के अंतर्गत निहाल खेड़ा गांव निवासी युवक राहुल निषाद जो कि बीते 28 सितंबर 2025 को दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था वही दुष्कर्म के आरोपी राहुल निषाद की वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है, बेटे की मौत की सूचना के बाद परिजन उन्नाव जिला कारागार पहुंचे और जमकर हंगामा काटा है