महोबा: आलमपुरा के पास बाइक सवार ने मासूम बच्ची को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल, बाइक सवार भी हुआ चोटिल
Mahoba, Mahoba | May 13, 2026 आलमपुरा निवासी आराध्या पुत्री धीरेन्द्र बजरिया जाने के लिए मां के साथ सड़क पर पहुंची। तभी मलकपुरा निवासी 24 वर्षीय लालचंद्र स्टेशन से लौटकर आ रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि युवक को मामूली चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।