जौरा: महीने के आखिरी दिन बिजली विभाग ने चलाया वसूली अभियान, ₹4.65 लाख की बकाया राशि वसूल की
Joura, Morena | Jul 31, 2026 महीने के आखिरी दिन बिजली विभाग का वसूली अभियान, ₹4.65 लाख की बकाया राशि वसूल जौरा। बिजली बिलों की बकाया वसूली के लिए विद्युत विभाग ने महीने के आखिरी दिन भी विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सहायक यंत्री पी.एस. यादव एवं कनिष्ठ यंत्री मुकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर बकाया बिजली बिल जमा कराए।