जशपुर: जशपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को जशपुर पहुंचे, जहां पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आमजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। शुक्रवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी मौजूद रहे। इस दौरान जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।