गुलाबगंज के गुलरखेड़ी ग्राम पंचायत मे शासकीय भूमि के नापतोल का काम सोमवार को किया गया गुलाबगंज के गूलरखेड़ी को सरकार द्वारा वृंदावन ग्राम के रूप में चयनित किया गया है हर विधानसभा में एक गांव को वृंदावन ग्राम के रूप में चयनित कर तमाम विकास कार्य किए जाएंगे। गूलरखेड़ी सांदीपनी स्कूल,आगनवाडी, बाजार सहित अन्य विकास कार्यों के साथ अधोसंरचना के विकास होंगे।