बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने 'ऑपरेशन नया सवेरा' के तहत 1 अपराधी को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने ऑपरेशन नया सवेरा के तहत 01 अपराधी को एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने शुक्रवार की शाम 05:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बखरी थाना अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा नाच-गाना एवं ऑर्केस्ट्रा कराने में संलिप्त 01 अपराधी को एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है.