बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने 24 घंटे में 17 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस में पिछले 24 घंटे में 17 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.